Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का किया अपमान- प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी।

154

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के होशंगाबाद (Hoshangabad) में चुनावी जनसभा (election rally) को संबोधित किया। उन्होंने विगत 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी।

प्रधानमंत्री ने बारिश जैसी विषम परिस्थिति में भी दूर-सुदूर क्षेत्रों से आकर जनसभा के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से उठी लहर पूरे देश में फैल चुकी है। पूरा देश आज फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से गुंजायमान हो उठा है। आज संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जयंती है और उनकी जन्म स्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में बाबा साहब के घर से लेकर देश-विदेश में वो जहां-जहां भी रहे, भाजपा सरकार उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित कर रही है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी

बाबा साहब अंबेडकर का अपमान
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वह सम्मान करने का सौभाग्य मोदी सरकार को मिला। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित किया है। डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही, गरीब मां का बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। बाबा साहब के दिए हुए संविधान के कारण एक आदिवासी परिवार की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है।

यह भी पढ़ें- UPI Pin Change: गूगल पे पर यूपीआई पिन कैसे बदलें ?

भीम यूपीआई बाबा साहब का सम्मान
जिस समाज को सबसे अंत में रखकर, वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की प्रथम नागरिक है। भाजपा ने बाबा साहब के मात्र विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आज देश की जनता मोबाइल के माध्यम से जिस यूपीआई के जरिए भुगतान कर रही है, उसका नाम बाबा साहब के सम्मान में भीम यूपीआई रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Iran-Israel Conflict: ईरान में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने उठाया यह कदम

आदिवासी समाज का योगदान
मोदी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज का बहुत समृद्ध योगदान रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। आजादी के अनेक दशक तक एक ही परिवार ने सीधे और रीमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और उसी परिवार ने देश में आपातकाल की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने देशभर की लोकतांत्रिक सरकारों को पत्ते के महल की तरह गिराने का काम किया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और मन-मुताबिक उसे लिखवाकर स्वयं का ही महिमामंडन करवाया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो छत्तीसगढ़ में ख़त्म होगा नक्सलवाद- अमित शाह ने किया यह दावा

370 के हटाया
कांग्रेस के हिसाब से पहले लोकतंत्र ठीक चल रहा था, लेकिन जब एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। शायद कांग्रेस को पता नहीं कि बाबा साहब के संविधान के कारण ही मोदी इस पद पर पहुंचा है। कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस में 2014 और 2019 के चुनावों के साथ राम मंदिर उद्घाटन और 370 के हटने पर भी देश में आग लगने की बात कही, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: चूरू-सालासर हाईवे पर हुई भीषण कार दुर्घटना, एक ही परिवार के 6 लोगो की हुई मौत

भ्रम फैलाना चाहता है विपक्ष
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ देश में डर और भ्रम फैलाना चाहते हैं। आग देश में नहीं लगी, आग तो इन विपक्षी नेताओं के दिलों में लगी है। ये जलन इनके दिलो दिमाग में इतनी भर गई है कि ये उन्हें अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी की कारण नहीं, 130 करोड़ देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम का कारण है। विपक्षी नेता ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस समय ये लोग ऐसे छटपटाए हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया हो।

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी, बोले- जो राम पर उठाते थे सवाल…

शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक
कांग्रेसी नेता अगर यही कारनामे करते रहेंगे, तो ये जलन उनको इतनी जला देगी कि ये देश आगे कभी उनको मौका नहीं देगा। आज विश्व में युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता के कारण चारों तरफ एक धुंधला और आशंका का वातावरण बन गया है। कब क्या होगा और कौनसी मुसीबत आएगी, इस डर से विश्व थरथर कांप रहा है। इस समय ऐसी परिस्थितियों के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक है। आज भाजपा भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए ही देशसेवा में लगी हुई है। अस्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत नहीं बना सकता। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। देश को शक्तिशाली, मजबूत, सामर्थ्यवान और समृद्ध निर्माण मोदी नहीं जनता का एक-एक वोट बनाएगा।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.