Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी, बोले- जो राम पर उठाते थे सवाल…

मुख्यमंत्री योगी बोले- अब कांग्रेस के बदले स्वर, पहले तो कहते थे राम हुए ही नहीं, अब राम सबके हैं कहने ...

69

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ  (Yogi Adityanath) ने 14 अप्रैल (रविवार) को देवभूमि पर अपनी जन्मभूमि पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) में जमकर दहाड़ लगाई और कांग्रेस (Congress) को हर तरह से घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम तो हुए ही नहीं। आज जब अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होकर प्रभु श्रीराम का मंदिर बन गया है तो अब कांग्रेस के लोगों के स्वर बदल गए हैं। वे कहते हैं कि राम तो सबके हैं। देखिए ये कितने बहुरूपिया हैं। पहले कहते थे राम तो हुए ही नहीं और आज कहते हैं राम तो सबके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगने उत्तराखंड आए मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में एनआईटी मैदान श्रीनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था और युवाओं की आजीविका के साथ खिलवाड़ करने के साथ देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया है। एक गरीब के ऊपर सरकार का जो संरक्षण होना चाहिए था, उसका भी इन्होंने मजाक उड़ाने का काम किया था।

यह भी पढ़ें- Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष की स्थिति पर भारत ने की टिप्पणी, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

कांग्रेसियों पर जमकर बरसे योगी
योगी ने कहा कि चेहरा देखकर ये याेजनाओं का लाभ देते थे। कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो फिर 1947 में विभाजन क्यों करवाया था। किसी ने प्रश्न क्यों नहीं पूछा? कांग्रेसियों से पूछो भारत का नागरिक कहां जाएगा।

यह भी पढ़ें- BJP Manifesto: भाजपा का संकल्प पत्र देशवासियों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का मिशन: प्रधानमंत्री मोदी

अपराधियों पर कसा शिकंजा
योगी ने कहा कि कभी-कभी कुछ लोगों को गफलत होती है कि उत्तर प्रदेश के अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति से वे उत्तराखंड में ना चले जाएं, लेकिन मैं पहले ही आश्वस्त करता हूं कि माफिया और अपराधियों को उस लायक छोडूंगा ही नहीं कि वे उत्तर प्रदेश की सीमा क्रास कर पाएं।

यह भी पढ़ें- UP News: वाराणसी में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम
योगी ने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम है और मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम है। एक तरफ स्वार्थ का परिवार है तो दूसरी तरफ मोदी का परिवार है। एक तरफ देश को अलगाववाद, आतंकवाद और अजराकता, भ्रष्टाचार के आगोश में ले जाने की कांग्रेस की गारंटी है तो दूसरी तरफ भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की मोदी की गारंटी है।

यह भी पढ़ें- BJP Manifesto: भारत की महत्वाकांक्षा ही भाजपा का संकल्प पत्र है: सीएम योगी आदित्यनाथ

पंच कमल की माला मोदी के हवाले
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सभी 80 लोकसभा सीट मोदी के हवाले करने जा रहा है। मोदी ने ऋषिकेश से उत्तराखंड वासियों का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड से पंच कमल की माला चाहिए। विकास के लिए जनता ने आश्वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने सलमान खान से फोन पर की बात, पुलिस अधिकारियों को दिया ये आदेश

कांग्रेस ने मंदिरों के पैसे को धर्मांतरण के कार्यों में लगाया
उन्होंने कहा कि पहले कोई केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की चर्चा भी नहीं करता था। वहां का पुनरुद्धार हो, आधुनिक सुविधाएं मिलें। सरकार भी उस योजना का हिस्सा बने, ऐसी कोई योजना नहीं था। कांग्रेस ने मंदिरों के पैसे को धर्मांतरण के कार्यों में लगाया और मदरसा निर्माण में खर्च कर दिया।

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान हुई यह घटना

अयोध्या में हर दिन दो लाख श्रद्धालु कर रहे प्रभु श्रीराम के दर्शन
उन्होंने कहा कि आज आप अयोध्या आएंगे तो, जो पांच-सात वर्ष पहले गया होगा वो आज अयोध्या आएगा तो उसको साक्षात त्रेतायुग की अयोध्या सा अहसास होगा। प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या के विकास के साथ सुविधा और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी

यदि छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं
योगी ने कहा कि हम लोग तो पहले ही कहते हैं कि देखो छेड़ोगे नहीं तो ठीक, लेकिन अगर किसी बेटी और किसी व्यापारी को छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। कुछ लोगों को तो लगता है कि अपराध करने के बाद जेल चले जाएंगे, लेकिन हम तो जेल जाने के पहले ही जहन्नुम में पहुंचा देंगे।

यह भी पढ़ें- Gurugram: किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम के बिच हेलीकाप्टर
उन्होंने कहा कि देहरादून-ऋषिकेश से श्रीनगर होते हुए कर्णप्रयाग तक ट्रेन की सुविधा हो गई है। पहाड़ के लिए तो कनेक्टिविटी सबसे कठिन था। बद्रीनाथ, केदारनाथ यात्रा के लिए 12-12 घंटे लगते थे। आज तो हेलीकाप्टर की सुविधा है, जो आधे घंटे के अंदर ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचा देगा।

यह भी पढ़ें- Gurugram: किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पहले जो कल्पना थी, आज उसे साकार कर रही भाजपा
योगी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने परिवर्तन करके रख दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का। एक जनपद-एक मेडिकल कालेज पर काम हो रहा है। प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित हो रहे हैं। एम्स बन रहे हैं, आईआईटी, एआईआईएम, आईआईआईटी, एनआईटी बन रही है। ये पहले कल्पना थी, आज साकार हो रहा है। कांग्रेस ने 60 वर्ष की सरकार में एक एम्स दिया और भाजपा राज में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के समय छह एम्स और मोदी के समय 15 एम्स बन रहे हैं। वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी, उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक राजकुमार, भरत चौधरी, विनोद कंडारी, रेनू विष्ट आदि मौजूद थे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.