Sheikh Hasina के वर्चुअल संबोधन पर भारत का स्पष्टीकरण, विदेश मंत्रालय के बयान से बांग्लादेश सरकार की चिंताएं होंगी दूर ?

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम से भारत सरकार का कोई लेना-देना नहीं और न ही भारत का उसमें होने वाली टिप्पणियों से कोई सरोकार है।

48
Sheikh Hasina addressing a virtual event.
Sheikh Hasina delivers a virtual address amidst political tensions.

Sheikh Hasina: विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम से भारत सरकार का कोई लेना-देना नहीं और न ही भारत का उसमें होने वाली टिप्पणियों से कोई सरोकार है।(Sheikh Hasina)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “आयोजन एक निजी मीडिया संस्था की ओर से किया जा रहा है। सरकार का इसमें कोई दखल नहीं है और न ही वह मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है।”(Sheikh Hasina)

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में आंदोलनों के बाद बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल हुई शेख हसीना भारत में रह रही हैं। सत्ता से बेदखल करने वाले विद्रोह की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को वे वर्चुअल संबोधन देने वाली हैं।(Sheikh Hasina)

ये भी पढ़ेंः Balochistan में 11 अगस्त को ‘स्वतंत्रता दिवस’ का ऐलान, अब क्या करेगा आतंकिस्तान?

हसीना दो वर्षों में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ रही हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे दिसंबर 2026 तक बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। वहीं, बांग्लादेश ने अपने यहां मीडिया को चेतावनी दी है कि वे निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयानों को सार्वजनिक न करें।(Sheikh Hasina)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.