Stock Market में पूरे दिन दबाव के बाद भारी गिरावट, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ स्वाहा?

आज दिनभर के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स भी दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया।

41
A bear representing market decline with a businessman struggling.
The image depicts a bear symbolizing market downturn.

Stock Market: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) के नए सिस्टम को लेकर बाजार में बनी अनिश्चितता की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी ने भी शेयर बाजार के सेंटिमेंट्स को बिगाड़ दिया। बाजार में बने दबाव की वजह से सेंसेक्स इंट्रा-डे में 930 अंक से अधिक टूट गया। इसी तरह निफ्टी ने भी 340 अंक से अधिक का गोता लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।(Stock Market)

बीएसई का सेंसेक्स आज 439.94 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,132.97 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही यह सूचकांक सांकेतिक तेजी दिखाते हुए 79,143.15 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। दिन के पहले सत्र में खरीदारों ने कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की लेकिन बिकवाली के दबाव के आगे उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी।(Stock Market)

बिकवाली के दबाव में दोपहर 11:30 बजे तक सेंसेक्स अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। इसके बाद भी बाजार में लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से दोपहर दो बजे के करीब यह सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से 931.28 अंक टूट कर 427.16 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,211.87 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 217.08 अंक की रिकवरी कर 210.08 अंक की गिरावट के साथ 78,428.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।(Stock Market)

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 70.40 अंक यानी 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 24,703.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि निफ्टी लगातार गिरता चला गया।(Stock Market)

लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक 346.35 अंक यानी 1.40 प्रतिशत फिसल कर 24,427.95 अंक के स्तर तक आ गया। आखिरी वक्त में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के दौरान हुई खरीदारी के कारण निफ्टी दिन के निचले स्तर से 186.95 अंक सुधर कर 159.40 अंक की कमजोरी के साथ 24,614.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।(Stock Market)

आज दिनभर के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स भी दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, ऑयल एंड गैस और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, मेटल, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कैपिटल गुड्स इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके विपरीत, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।(Stock Market)

आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब तीन लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 489.41 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 492.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.90 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।(Stock Market)

आज दिनभर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,432 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,108 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,128 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 196 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। वहीं, एनएसई में आज 3,006 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,388 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,618 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में, 35 शेयर लाल निशान में और एक शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए।(Stock Market)

ये भी पढ़ेंः LIC में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया, सरकार की 6.5 प्रतिशत इक्विटी बिक्री से बाजार में बढ़ेगा रिटेल का दबदबा?                                                                                                 

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल 2.61 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.52 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.89 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 0.76 प्रतिशत और आईटीसी 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.74 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 3.10 प्रतिशत, बजाज ऑटो 2.16 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.13 प्रतिशत और मैक्स हेल्थकेयर 2.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।(Stock Market)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.