• होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Search
Hindhusthanpost.com
मराठी
28 C
Mumbai
Hindhusthanpost.com
Saturday, September 19, 2026
Facebook
Instagram
Twitter
Youtube
मराठी
  • होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Home सोशल LIC में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया, सरकार की 6.5 प्रतिशत इक्विटी...
  • सोशल

LIC में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया, सरकार की 6.5 प्रतिशत इक्विटी बिक्री से बाजार में बढ़ेगा रिटेल का दबदबा?

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को मंगलवार दोपहर तक संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 66.10 फीसदी अभिदान मिला।

August 4, 2026
46
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Copy URL
    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का लोगो
    भारतीय जीवन बीमा निगम का प्रतीक चिन्ह।

    LIC: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को मंगलवार दोपहर तक संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 66.10 फीसदी अभिदान मिला। केंद्र सरकार ने ओएफएस के जरिए होने वाली इस बिक्री के लिए न्यूनतम फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया है।(LIC)

    स्टॉक एक्सचेंज के जारी आंकड़ों के मुताबिक संस्थागत निवेशकों ने 382.07 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 18.81 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जो उनके लिए आरक्षित हिस्से का 66.10 फीसदी है। केंद्र सरकार संस्थागत निवेशकों के लिए एलआईसी के 28.46 करोड़ से अधिक शेयर 382 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है।(LIC)

    खुदरा निवेशक बुधवार को इसके लिए बोलियां लगा सकेंगे। सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में अपनी 6.5 फीसदी हिस्सेदारी यानी 82.22 करोड़ से अधिक शेयर 382 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है। इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को करीब 31,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही एलआईसी को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी।(LIC)

    ये भी पढ़ेंः  बांग्लादेश की राजनीति पर तीखा हमला, अवामी लीग पर प्रतिबंध को ‘अलोकतांत्रिक’ बताकर Taslima Nasreen ने खोला नया मोर्चा?

    वित्त मंत्रालय के तहत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग दीपम ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि एलआईसी में सरकार 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश कर रही है। इसके साथ ही ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ के तहत अतिरिक्त 4 फीसदी हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इससे न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (एमपीएस) के लक्ष्यों को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी।(LIC)

    उल्लेखनीय है कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया है । इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है।(LIC)

    Join Our WhatsApp Community
    Get The Latest News!
    Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.

    Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

    • TAGS
    • Government sells 6.5 percent stake LIC
    • LIC
    • LIC equity dilution government holding
    • LIC offer for sale afternoon subscription
    • LIC OFS news stock market
    • LIC OFS subscription status update
    • LIC share sale retail institutional response
    Share
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Email
    Copy URL
      Previous articleबांग्लादेश की राजनीति पर तीखा हमला, अवामी लीग पर प्रतिबंध को ‘अलोकतांत्रिक’ बताकर Taslima Nasreen ने खोला नया मोर्चा?
      Next articleBalochistan में 11 अगस्त को ‘स्वतंत्रता दिवस’ का ऐलान, अब क्या करेगा आतंकिस्तान?
      HindusthanPost Bureau

      Latest News

      • Golf Tournament: कौन बने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन के चैंपियन? उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत September 19, 2026
      • UP Election 2027: यूपी में तीसरे मोर्चे की आहट! ओवैसी-चंद्रशेखर-मौर्य साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? September 19, 2026
      • Katni की फरार CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम September 19, 2026
      • MP में दर्दनाक हादसा, पानी के प्रचंड बहाव में बही कार; इतने श्रद्धालुओं की मौत September 19, 2026
      • Prayagraj: भाजपा विधायक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 1.55 लाख गायब; इस बात का शक September 19, 2026
      Join Our WhatsApp Community

      Popular

      • Golf Tournament: कौन बने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन के चैंपियन? उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत September 19, 2026
      • UP Election 2027: यूपी में तीसरे मोर्चे की आहट! ओवैसी-चंद्रशेखर-मौर्य साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? September 19, 2026
      • Katni की फरार CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम September 19, 2026
      • MP में दर्दनाक हादसा, पानी के प्रचंड बहाव में बही कार; इतने श्रद्धालुओं की मौत September 19, 2026
      • Prayagraj: भाजपा विधायक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 1.55 लाख गायब; इस बात का शक September 19, 2026
      Tweets by HindusthanPostH

      © Hindusthan Post All Rights Reserved

      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy