Katni की फरार CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम

फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सक्षम न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

10
Katni की फरार CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम
Katni की फरार CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कुठला थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी को कथित तौर पर बचाने और उसकी जमीन का सौदा कराने के आरोपों से घिरीं निलंबित एवं फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सक्षम न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। (Katni)

अदालत ने 18 सितंबर को सीएसपी नेहा पच्चीसिया, उनके करीबी क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ अलग-अलग वारंट जारी किए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि अदालत से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। (Katni)

गिरफ्तारी नहीं हुई तो भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक यदि आरोपी पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं या उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। (Katni)

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की ओर से म्यादी वारंट जारी करने का आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। वहीं, शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मांग भी अदालत के समक्ष रखी है। (Katni)

तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम
पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों—सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी की गिरफ्तारी पर पहले ही 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस उनकी तलाश के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। (Katni)

एफआईआर निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंचीं नेहा
सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर 21 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है। (Katni)

यह भी पढ़ें: MP में दर्दनाक हादसा, पानी के प्रचंड बहाव में बही कार; इतने श्रद्धालुओं की मौत

कुठला थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय में चल रही प्रक्रिया के बीच तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब जांच की अगली महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। (Katni)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.