मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास एक भयंकर हादसा हुआ है। भारी बारिश के दौरान पानी के प्रचंड बहाव ने एक कार को नाले में बहा दिया, जिससे उसमें सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत कुल 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई। (MP)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी दुर्घटना बीती रात हुई जब क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी था। बताया जा रहा है कि सभी लोग मां बगलामुखी के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे थे। मंदिर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास बरसाती नाले में पानी के बहाव की गति इतनी ज्यादा थी कि श्रद्धालुओं की कार उसकी चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई। नलखेड़ा में पिछले चौबीस घंटों के दौरान करीब 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे हालात बिगड़ गए। (MP)
यह भी पढ़ें: Prayagraj: भाजपा विधायक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 1.55 लाख गायब; इस बात का शक
नाले से कार और शव बरामद
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने नाले से कार और सभी शवों को बाहर निकाला। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस फिलहाल पूरी स्थिति की गंभीरता से जांच कर रही है। (MP)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
