Pune Accident: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कंटेनर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; दो की मौत

मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर नवले ब्रिज के पास बीती रात ब्रेक फेल होने पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

21
Pune Accident: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कंटेनर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; दो की मौत
Pune Accident: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कंटेनर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; दो की मौत

Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर नवले ब्रिज के पास बीती रात ब्रेक फेल होने पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Pune Accident)

हादसे में दो लोगों की मौत
घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीती रात करीब एक बजे सातारा से मुंबई की ओर जा रहे कंटेनर का पुणे में भुमकर ब्रिज के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर कंटेनर ने 3 से 4 दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Pune Accident)

यह भी पढ़ें: UCC: एक देश-एक कानून पर अमित शाह का बयान, क्या एनडीए में राह बनेगी आसान?

हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। शवों को बाहर निकाला गया। आधी रात हुए इस हादसे की वजह से मुंबई-बैंगलोर हाईवे पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। (Pune Accident)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.