Kala Amb Accident: तेज रफ्तार Trailer ने मचाई तबाही! बाइक सवार की मौत, कई वाहन हुए Damaged

ट्राला नंबर एचआर 58बी-0167 त्रिलोकपुर की तरफ से कालाअंब की ओर आ रहा था। रुचिरा के पास ट्राले ने सबसे पहले तीन लोगों को टक्कर मार दी।

18

Kala Amb Accident: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार को एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्राले ने कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्राला नंबर एचआर 58बी-0167 त्रिलोकपुर की तरफ से कालाअंब की ओर आ रहा था। रुचिरा के पास ट्राले ने सबसे पहले तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद ट्राला कालाअंब सब्जी मंडी के पास पहुंचा, जहां उसने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी ट्राला नहीं रुका और रास्ते में कई अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता रहा।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Ganpati Mandap के पास करंट का कहर, 8 साल की बच्ची समेत 2 की मौत, 4 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने कालाअंब से हरियाणा की ओर जाते समय हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर और बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया। इसके बाद ट्राला हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गया।

हरियाणा में पहुंचने के बाद ट्राले ने एक ढाबे को भी टक्कर मार दी। हालांकि, गनीमत रही कि ढाबे में मौजूद लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद असगरपुर क्षेत्र में भी कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हरियाणा पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया है। हिमाचल पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Coastal Road पर भीषण BMW हादसा! पुल से 40-50 फीट नीचे गिरी कार, 3 की मौत

पुलिस मृतक और घायलों की पहचान तथा हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.