Mumbai Coastal Road पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने हुए इस भीषण हादसे में BMW कार पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक 20 वर्षीय युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर कार लोटस जेट्टी के पास पहुंची। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और तेज रफ्तार कार पहले रेलिंग से टकराई। इसके बाद कार लाइट के खंभे और बोर्ड को तोड़ते हुए करीब 40 से 50 फीट नीचे जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि BMW कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार की हालत देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: CM Yogi आज सौंपेंगे 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, Lok Bhavan में होगा कार्यक्रम
हादसे में 21 वर्षीय शानय गज्जल, 17 वर्षीय धिर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हुई है। वहीं एक 20 वर्षीय युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ताड़देव पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल का पंचनामा किया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त BMW की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक ने निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन किया था। साथ ही कार में सवार लोगों के शराब के नशे में होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: MP Weather: सितंबर के आखिरी सप्ताह में फिर तेज बारिश, 45 जिलों में अगले 4 दिन बरसेगा पानी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, BMW कार सिलवासा की बताई जा रही है, जबकि कार में सवार चारों युवक-युवतियां गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Join Our WhatsApp Community
