DUSU Campus Politics: कैंपस में भगवा का दबदबा कायम, तीन पदों पर एबीवीपी का कब्जा; एनएसयूआई के बागी दीपांशु बने उपाध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के छात्र राजनीति का रुख स्पष्ट कर दिया है। 18 सितंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद 19 सितंबर को हुई मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय चार में से तीन प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया है।

15

DUSU Campus Politics: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के छात्र राजनीति का रुख स्पष्ट कर दिया है। 18 सितंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद 19 सितंबर को हुई मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय चार में से तीन प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया है। वोटों की गिनती 90 मिनट की देरी से शुरू हुई जरूर, लेकिन जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े, एबीवीपी के प्रत्याशियों ने एनएसयूआई को पटखनी देते हुए अपनी जीत का मार्ग प्रशस्त कर लिया।(DUSU Campus Politics)

अध्यक्ष पद पर यश डबास की कांटे की टक्कर में जीत
सबसे दिलचस्प और रोमांचक मुकाबला छात्र संघ के अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिला। शुरुआती राउंड्स में कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई (NSUI) के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा और एबीवीपी के प्रत्याशी यश डबास के बीच कड़ा संघर्ष चलता रहा। हालांकि, अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होते-होते एबीवीपी के यश डबास ने 21,109 वोट हासिल कर विजय शंकर मीणा को पटखनी दी और डूसू के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।(DUSU Campus Politics)

एनएसयूआई का नहीं खुला खाता, बागी दीपांशु का कमाल
इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला पहलू उपाध्यक्ष पद का परिणाम रहा, जहां एनएसयूआई से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने एकतरफा जीत दर्ज की। मतगणना के पहले चरण से ही बढ़त बनाए रखने वाले दीपांशु ने कुल 27,501 मत प्राप्त किए और एबीवीपी के ईशू मौर्य तथा एनएसयूआई के वीर चतरथ को भारी अंतर से हराया। इस हार के साथ ही छात्र संघ के चार केंद्रीय पदों में से एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुल सका और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया।(DUSU Campus Politics)

 सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी का कब्जा
अध्यक्ष पद के साथ-साथ सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर भी एबीवीपी का दबदबा कायम रहा। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी ने 18,366 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को शिकस्त दी। वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर कड़े मुकाबले के बाद एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने 14,156 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा (SCS) के विशेष यादव और एनएसयूआई के गोपाल चौधरी को पछाड़कर जीत का परचम लहराया।(DUSU Campus Politics)

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics Inside Story: वरिष्ठ नेता दरकिनार, निशांत कुमार बन रहे केंद्र बिंदु; आखिर क्या है जदयू की नई रणनीति?

दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में जश्न का माहौल
परिणामों की आधिकारिक घोषणा और एबीवीपी की इस धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ विजय जुलूस निकाला। जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों-अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह ने इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के आम छात्रों के विश्वास और विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रवादी तथा छात्र-हितैषी संघर्षों की जीत बताया।(DUSU Campus Politics)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.