Accident News: सागर में बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक कार को जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

7
Accident News: सागर में बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
Accident News: सागर में बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Accident News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार (19 सितंबर) को एक कार को जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आज एक कार बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकोटा रोड पर स्थित चनाटोरिया के पास पेट्रोल पंप से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर किनारे खंती में जा उतरी और बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। (Accident News)

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। (Accident News)

यह भी पढ़ें: Indore में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले सड़काें पर लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर, QR कोड में क्या है?

मृतकों की पहचान, फरार बस चालक की तलाश
पुलिस के अनुसार, मृतकों की तीन की पहचान प्रशांत जैन (46) निवासी बंडा जिला सागर, निर्मल उर्फ मुन्ना जैन (62) निवासी रामपुरा वार्ड सागर, विकास (43) पुत्र जगदीश कुमार, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। (Accident News)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.