By-election: संजय सरावगी ने स्वीकार किया जनादेश, बांकीपुर की पराजय के बाद क्या नए सिरे से रणनीति बनाएगी भाजपा?

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के निर्णय का सम्मान सर्वोपरि मानती है।

42
संजय सरावगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए
संजय सरावगी ने उपचुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

By-election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के निर्णय का सम्मान सर्वोपरि मानती है।(By-election)

रविवार को जारी अपने बयान में सरावगी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला अंतिम होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बात की गंभीर समीक्षा करेगी कि अपेक्षित समर्थन क्यों नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि सभी कमियों का वस्तुनिष्ठ आकलन किया जाएगा और उन्हें दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।(By-election)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार के लिए कभी भी संवैधानिक संस्थाओं, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) या निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार नहीं ठहराती। उनका कहना था कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है।(By-election)

सरावगी ने कहा कि पार्टी आत्ममंथन और संगठनात्मक समीक्षा की अपनी परंपरा के अनुरूप हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।(By-election)

ये भी पढ़ेंः Bankipur Seat: जन सुराज की ऐतिहासिक जीत! प्रशांत किशोर ने ढहाया भाजपा का तीन दशक पुराना गढ़, 18,953 वोटों से दर्ज की विजय

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने इतिहास रच दिया है। भाजपा के सबसे अभेद्य दुर्ग माने जाने वाले पटना की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने 18,953 मतों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर को कुल 63,203 वोट हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 44,250 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के साथ ही बांकीपुर में जन सुराज पार्टी का पहला खाता खुल गया है और प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के पहले विधायक बन गए हैं।(By-election)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.