Rail News: अब नहीं थमेगी गाड़ियों की रफ्तार, चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, जानिए लागत

भारतीय रेल ने महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है।

3

Rail News: भारतीय रेल ने महाराष्ट्र में मध्य रेलवे (Central Railway) के चौक-करजत रेलखंड (Chauk-Karjat Railway Section) के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। 10.86 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 497 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रेल मंत्रालय के अनुसार, चौक-करजत रेलखंड पनवेल-चौक-करजत मार्ग का हिस्सा है और यात्री तथा माल ढुलाई दोनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। दोहरीकरण के बाद मौजूदा एकल रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो सकेगा। (Rail News)

मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, फ्लाईओवर और बाइपास कार्यों के तहत स्वीकृत की गई है। (Rail News)

यह भी पढ़ें: Bengal की शिक्षा में बड़ा बदलाव, पाठ्यक्रम में शामिल होंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी; क्यों अहम है ये फैसला?

माल ढुलाई की क्षमता होगी विकसित
परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर प्रतिदिन दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सालाना 18.35 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होगी। इससे मालगाड़ियों के ठहराव और देरी में भी कमी आने की उम्मीद है। (Rail News)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.