Share Market Today: शुरुआती झटके के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

बीएसई का सेंसेक्स आज 260.65 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 अंक के स्तर पर खुला।

15

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर इन दोनों सूचकांकों की चाल को दोबारा तेज कर दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती दिखा रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 260.65 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक गिर कर 74,375.07 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 144.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,458.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Gold Price Today: सर्राफा बाजार में बदली सोने की चाल, चांदी पर पांचवें दिन भी असर नहीं

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 64.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत उछल कर 23,334.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू जाने के कारण कुछ देर में ही यह सूचकांक लुढ़क कर 23,286.60 अंक के स्तर तक आ गया इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर बाजार को सहारा दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,314.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,948 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,156 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 792 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Passport Rules 2026: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता को लेकर बदला नियम, आवेदन से पहले पढ़ लें ये खबर

सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंटरग्लोब एवियेशन के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टीएमपीवी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.80 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत के गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 74,314.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी ने 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,270.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.