Gold Price Today: सर्राफा बाजार में बदली सोने की चाल, चांदी पर पांचवें दिन भी असर नहीं

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

12
Woman examining gold jewelry in a store.
A woman explores various gold jewelry pieces.

Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 570 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं, चांदी के भाव में आज लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये चमकीली धातु आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोमवार के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

इसे भी पढ़ें: Passport Rules 2026: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता को लेकर बदला नियम, आवेदन से पहले पढ़ लें ये खबर

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसे भी पढ़ें: DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनावी रण शुरू, 1.5 लाख छात्र करेंगे मतदान

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.