MP: उज्जैन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सावन में बाबा महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हुई धर्मनगरी

सावन मास के पहले सोमवार पर पूरे मध्य प्रदेश में शिवभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली। भगवान महाकाल ‘चंद्रमौलेश्वर’ स्वरूप में चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले।

72
उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी का दृश्य
उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महाकाल की सवारी निकली।

MP: सावन मास के पहले सोमवार पर पूरे मध्य प्रदेश में शिवभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली। भगवान महाकाल ‘चंद्रमौलेश्वर’ स्वरूप में चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले। दोपहर तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ओंकारेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ और भोजपुर समेत प्रदेश भर के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।(MP)

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में देर रात 2:30 बजे पट खोलकर भस्म आरती संपन्न की गई। दूध, दही, पंचामृत और भांग से राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार के बाद दोपहर में बाबा महाकाल की शाही सवारी गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में ‘चंद्रमौलेश्वर’ और हाथी पर ‘मनमहेश’ रूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। दोपहर 1:30 बजे तक 3,05,797 से अधिक श्रद्धालु नंदी हॉल और कार्तिक मंडपम के माध्यम से दर्शन कर चुके हैं। पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोषों से गूंज उठा।(MP)

ओंकारेश्वर, पशुपतिनाथ और भोजपुर में भक्तों का तांता
उज्जैन के साथ-साथ खंडवा स्थित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी बाबा की शाही सवारी गौमुख घाट और कोटितीर्थ पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर और रायसेन के ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर में भी सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोजपुर में दोपहर तक करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस व मंदिर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।(MP)

ये भी पढ़ेंः Hindu Janajagruti Samiti: ‘गजवा-ए-हिंद’ के सामने ‘भगवा-ए-हिंद’ का संकल्प, क्या संगठित हिंदू समाज दे पाएगा धर्मांतरण की चुनौतियों का जवाब?

प्रदेशभर में कांवड़ यात्राओं की धूम, शिवालयों में लगीं लंबी कतारें
सावन के प्रथम सोमवार पर राज्यभर में कांवड़ यात्राओं को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट से पवित्र नर्मदा जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पचमढ़ी स्थित जटाशंकर महादेव के लिए रवाना हुए हैं। इसके अतिरिक्त भोपाल, ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव, खजुराहो के मतंगेश्वर धाम और बांदकपुर के जागेश्वर धाम सहित आष्टा, उमरिया व श्योपुर के स्थानीय शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।(MP)

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.