Korea Masters 2026: शटलर तन्वी शर्मा का जलवा, बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बनाई जगह

भारत की युवा शटलर तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

51
Korea Masters 2026: शटलर तन्वी शर्मा का जलवा, बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बनाई जगह
Korea Masters 2026: शटलर तन्वी शर्मा का जलवा, बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बनाई जगह

Korea Masters 2026: दक्षिण कोरिया के आसन में भारत की युवा शटलर तन्वी शर्मा (Tanvi Sharma) ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार (5 अगस्त, 2026) को महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय तन्वी ने चीन की युआन आन ची (Yuan An Chi) को सीधे गेमों में 21-16, 21-15 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया। (Korea Masters 2026)

दूसरे दौर में श्रियंशी से मुकाबला
हाल ही में ताइपे ओपन का खिताब जीतने वाली तन्वी ने पूरे मुकाबले में आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया। अब दूसरे दौर में उनका सामना भारत की ही श्रियंशी वालिशेट्टी (Sriyanshi Valishetti) से होगा, जिन्होंने चीनी ताइपे की पाई यू-पो को 21-15, 21-14 से हराया। (Korea Masters 2026)

पृथ्वी-कृष्ण प्रसाद दूसरे दौर में पहुंचे
पुरुष युगल में भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय (Prithvi Krishnamurthy Roy) और कृष्ण प्रसाद गरगा (Krishna Prasad Garga) ने प्रतियोगिता का बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की वोर्रापोल थोंगसा-ंगा और चालोएमपोन चारोएनकिटामोर्न की जोड़ी को 21-16, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। (Korea Masters 2026)

विश्व रैंकिंग में 118वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने विश्व नंबर 48 थाई जोड़ी को 42 मिनट में मात दी। (Korea Masters 2026)

तुषार की शानदार शुरुआत के बाद हार
पुरुष एकल क्वालीफाइंग में तुषार सुवीर (Tushar Suveer) ने पहले दौर में कनाडा के शौर्य गुल्लैया (Shaurya Gullaiya) को 21-15, 21-12 से हराया, लेकिन क्वालीफाइंग फाइनल में जापान के शोगो ओगावा (Shogo Ogawa) से 21-10, 21-17 से हार गए और मुख्य ड्रॉ में पहुंचने से एक कदम दूर रह गए। (Korea Masters 2026)

अर्जुन-अचुतादित्य को मिली हार
वहीं, पुरुष युगल में अर्जुन रेड्डी पोचाना (Arjun Reddy Pochana) और अचुतादित्य राव दोड्डावरापु (Achutaditya Rao Doddavarapu) की जोड़ी को दूसरे वरीय चोई सोल ग्यू और गोह वी शेम से 21-3, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। (Korea Masters 2026)

यह भी पढ़ें: Barcelona Women: चैंपियंस टीम में शामिल हुई ब्राजील की स्टार केरोलिन निकोली, बार्सिलोना ने किया बड़ा ऐलान

प्रिया-श्रुति की जोड़ी पहले दौर में बाहर
महिला युगल में प्रिया कोंजेंगबम (Priya Konjengbam) और श्रुति मिश्रा (Shruti Mishra) की जोड़ी भी पहले दौर में बाहर हो गई। उन्हें जापान की दूसरी वरीय रिरिना हिरामोतो (Ririna Hiramoto) और कोकोना इशिकावा (Kokona Ishikawa) की जोड़ी ने 21-15, 21-13 से पराजित किया। (Korea Masters 2026)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.