Varanasi Encounter: 30 लाख का इनामी Naxalite Commander ढेर, पुलिस ने घेराबंदी कर किया Encounter

पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

13

Varanasi Encounter: वाराणसी में पुलिस और नक्सली कमांडर के बीच हुई मुठभेड़ में 30 लाख रुपये का इनामी आरोपी मारा गया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली की पहचान झारखंड निवासी बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई है। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को उसकी वाराणसी में मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी ATS और स्थानीय पुलिस की टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र में घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की राजधानी Dhaka में धमाकों से हड़कंप! Jatrabari में 4 Crude Bomb फटे

बताया जा रहा है कि बृजेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से तेघरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर गिरफ्तार करने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय बृजेश बाइक से उतर गया और सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ के दौरान बृजेश को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर हुई।

इसे भी पढ़ें: Balochistan में Security Forces की बड़ी कार्रवाई, 5 आतंकियों की मौत और 23 बंधक Rescue

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से चलाई गई गोली यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। दोनों अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मारे गए बृजेश गंझू का मूल पता झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस अब उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.