Bengal के रेस्टोरेंट में ‘हलाल मांस’ को लेकर विवाद, BJP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित 'मदर्स हट' रेस्टोरेंट में हलाल मांस परोसे जाने को लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया हैं।

47
Bengal के रेस्टोरेंट में 'हलाल मांस' को लेकर विवाद, BJP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Photo Source: Social Media

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित ‘मदर्स हट’ रेस्टोरेंट में हलाल मांस परोसे जाने को लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया हैं। इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को यह जानकारी मिली कि इस रेस्टोरेंट में केवल हलाल मांस ही परोसा जाता है, जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ की और कड़ा विरोध जताया। (Bengal)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विरोध कर रहे लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का तर्क है कि रेस्टोरेंट के मेन्यू में स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए कि कौन सा मांस परोसा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिंदू ग्राहकों को बिना बताए हलाल मांस परोसना उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है, इसलिए मेन्यू में ‘झटका’ मांस का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वहीं, रेस्टोरेंट स्टाफ का कहना है कि उनके यहां पारंपरिक रूप से केवल हलाल मांस ही परोसा जाता है और ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार दूसरा रेस्टोरेंट चुनने की पूरी स्वतंत्रता है। (Bengal)

यह भी पढ़ें: Korea Masters 2026: शटलर तन्वी शर्मा का जलवा, बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बनाई जगह

पुलिस की दखल और सोशल मीडिया पर बहस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तनाव की सूचना मिलते ही कृष्णानगर के तुआली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग खाने-पीने की चीजों में पूरी पारदर्शिता की वकालत कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि ग्राहकों को अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का अधिकार है। (Bengal)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.