Barcelona Women: चैंपियंस टीम में शामिल हुई ब्राजील की स्टार केरोलिन निकोली, बार्सिलोना ने किया बड़ा ऐलान

46
Brazilian star forward Kerolin Nicoli in action during training.
Brazilian forward Kerolin Nicoli has signed with Barcelona Women.

Barcelona Women: स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील की स्टार फॉरवर्ड केरोलिन निकोली को मैनचेस्टर सिटी से चार साल के अनुबंध पर अपने साथ जोड़ लिया है। ब्राजील के लिए 2018 में सीनियर पदार्पण करने वाली केरोलिन 2022 में महिला कोपा अमेरिका जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम की सदस्य भी रही हैं।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह महिला सुपर लीग (डब्ल्यूएसएल) के इतिहास का सबसे महंगा ट्रांसफर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्सिलोना ने 26 वर्षीय केरोलिन के लिए लगभग 15 लाख यूरो (करीब 17.3 लाख अमेरिकी डॉलर) की ट्रांसफर फीस अदा की। इससे पहले डब्ल्यूएसएल से सबसे महंगा ट्रांसफर कनाडा की ओलिविया स्मिथ का था, जो पिछले वर्ष लिवरपूल से आर्सेनल एक करोड़ पाउंड में गई थीं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार बुला सकती है संसद का विशेष सत्र, Rahul-Rijiju बैठक के बाद सियासी हलचल तेज

केरोलिन जनवरी, 2025 में नॉर्थ कैरोलाइना करेज से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुई थीं। उन्होंने पिछले सीजन में क्लब को महिला सुपर लीग और महिला एफए कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार्सिलोना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “केरोलिन ने अपने करियर के दौरान खुद को एक संपूर्ण खिलाड़ी के रूप में विकसित किया है। वह अब बार्सिलोना की जर्सी पहनने और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण टीमों में से एक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हैं।”

बार्सिलोना ने अपने बयान में आगे कहा, “केरोलिन निकोली का अनुबंध क्लब की महत्वाकांक्षा का एक और बड़ा संकेत है। हमारा लक्ष्य दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को साथ लाकर शीर्ष स्तर पर बने रहना और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करना है।”

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

बार्सिलोना ने लगातार सात बार स्पेनिश महिला लीग (लीगा एफ) का खिताब जीता है, जबकि 2020 के बाद से क्लब चार बार यूईएफए महिला चैंपियंस लीग का विजेता भी बन चुका है। टीम अपने नए लीगा एफ अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को सीडी टेनेरिफ़ के खिलाफ करेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.