Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक बनी हुई है।

45
Chhattisgarh weather with rain and storm alert
Heavy rain and storm alerts issued for several districts.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में सावन माह के दौरान मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश में अब तक सामान्य से सात प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि उत्तरी जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। आगामी चार दिनों तक रायपुर सहित अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Fire: बड़ाबाजार में तड़के मची अफरा-तफरी, प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

राजधानी रायपुर में आज बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार तथा आंध्र प्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: Hindu Janajagruti Samiti श्री तुलजाभवानी देवस्थान मामले में सख्त, विभागीय आयुक्त को कानूनी चेतावनी

पिछले 24 घंटों में शंकरगढ़ में 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कुसमी, रतनपुर, सक्ती और भोपालपट्टनम में 7-7 सेंटीमीटर, सुकमा और सकोला में 6-6 सेंटीमीटर तथा सरागांव और बीजापुर में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं, पेंड्रा, भैरमगढ़, करपावंड, छाल, बरमकेला, सरिया और बम्हनीडीह में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अन्य कई स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.