केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संभावित संशोधन विधेयकों को पेश करने की प्लानिंग कर रही हैं। इसके लिए संसद के मौजूदा मानसून सत्र 2026 के तुरंत बाद सत्रावसान (Prorogation) न करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर 17 अगस्त से तीन दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जा सके। इन विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार संसद के दोनों सदनों में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही हैं। बता दे कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और अब 13 अगस्त को समाप्त होगा। (Rahul-Rijiju)
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद में चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिले। इस करीब 50 मिनट चली मीटिंग में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल थीं। सरकार की ओर से इन अहम विधेयकों के लिए कांग्रेस का सहयोग मांगा गया, हालांकि विपक्ष ने साफ कर दिया कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सदन में विशिष्ट मुद्दों पर बयान नहीं देते, तब तक कार्यवाही सामान्य नहीं हो सकती। (Rahul-Rijiju)
यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले से जुड़े डीपफेक और AI कंटेंट हटाने के निर्देश
सरकार के सामने मौजूद विकल्प और प्रावधान
सूत्रों के अनुसार, सरकार के पास मानसून सत्र के अंतिम दिनों में इन विधेयकों को लाने या 15 अगस्त के बाद सत्र को विस्तारित करने का विकल्प हैं। प्रस्तावित संशोधन में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी और आगामी लोकसभा चुनाव से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने का प्रावधान शामिल होने की चर्चा हैं। क्षेत्रीय दलों के समर्थन की संभावना को देखते हुए सरकार इन अहम बदलावों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। (Rahul-Rijiju)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
