महाराष्ट्र के नागपुर में शादी के नाम पर युवकों को ठगने वाली एक महिला का पर्दाफाश हुआ हैं। सीताबर्डी के एक मंदिर में जब शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी एक व्यक्ति मंडप में घुसा और कहा, “यह मेरी पत्नी है,” और कुछ ही पलों में पूरी शादी की रस्में अफरा-तफरी में बदल गईं। इस घटना के बाद धोखाधड़ी की प्लानिंग का पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने मामले की मुख्य मास्टरमाइंड रानी उर्फ कोमल पांडे को गिरफ्तार कर लिया हैं। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और उसके दूसरे साथियों की तलाश जारी हैं। (Nagpur)
गुजरात के युवक को शादी का झांसा
गुजरात का आकाश जिंदल पारेख शादी के लिए दुल्हन ढूंढ रहा था। इसी दौरान वह रानी पांडे के संपर्क में आया। उसने खुद को नम्रता मालवीय की बहन बताया और नम्रता की तस्वीरें दिखाकर शादी की बातचीत जारी रखी। इसके बाद आकाश को नागपुर के कोराडी इलाके में एक घर में ले जाया गया। वहां उसकी पहचान नम्रता से हुई। शादी तय होने के बाद शादी के खर्च की आड़ में उससे 70,000 रुपये कैश और सोने-चांदी के गहने ले लिए गए। (Nagpur)
यह भी पढ़ें: Assam Flood: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए इतने करोड़
मंडप में धोखाधड़ी का खुलासा
जैसा प्लान था, सीताबर्डी के मंदिर में शादी की तैयारी हो चुकी थी। दूल्हा-दुल्हन मंडप में पहुंचे और शादी की रस्में शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय अचानक एक आदमी वहां आया और उसने दावा किया कि नम्रता उसकी कानूनी पत्नी हैं। इस दावे के बाद मंडप में हंगामा मच गया। संबंधित व्यक्ति से जानकारी लेने के बाद आकाश पारेख को यकीन हो गया कि उसके साथ धोखा हुआ हैं। वह तुरंत सीताबर्डी पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। (Nagpur)
मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रानी उर्फ कोमल पांडे को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया हैं। इस मामले में दूसरे आरोपियों और बिचौलियों की तलाश जारी हैं और पुलिस पूरे गैंग की जांच कर रही हैं। (Nagpur)
यह भी पढ़ें: US Visa Bond Rule: अमेरिका ने सख्त किया वीजा नियम, 50 देशों पर लागू बॉन्ड शर्त; भारत को राहत या नहीं?
शुरुआती जांच से पता चला है कि रानी पांडे पहले भी इसी तरह के फ्रॉड केस में शामिल रही हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर संजय मेंढे ने बताया कि यह पता लगाने के लिए भी जांच चल रही हैं कि क्या यह पूरी घटना किसी ऑर्गनाइज्ड गैंग ने की थी। (Nagpur)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
