Assam Flood: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए इतने करोड़

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ऊपरी असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

45
Assam Flood: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए इतने करोड़
Assam Flood: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए इतने करोड़

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार (2 अगस्त, 2026) काे बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ऊपरी असम में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ का योगदान दिया है। (Assam Flood)

सोशल मीडिया फेसबुक पर मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि इस संगठन ने संकट के समय में हमेशा असम के लोगों की मदद की है। (Assam Flood)

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी राज्य ने मुश्किल समय का सामना किया है, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी हमेशा असम के लोगों के साथ खड़ी रही हैं। (Assam Flood)

डॉ. सरमा ने कोविड-19 महामारी के दौरान फाउंडेशन की मदद को याद किया, जब उसने राज्य के लोगों को समय पर सहायता प्रदान की थी। कहा कि इस नए योगदान से ऊपरी असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास के प्रयासों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। (Assam Flood)

मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्थिक सहायता के साथ-साथ, रिलायंस फाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन आश्रय और पशुधन के लिए सहायता प्रदान करने का काम कर रही हैं। (Assam Flood)

यह भी पढ़ें: ABVP का JNU में खास आयोजन, बस्तर की जमीनी सच्चाइयों पर चर्चा; छात्रों ने जाना लाल आतंक का सच

डॉ. सरमा ने कहा कि मैं असम के लोगों के प्रति उनकी संवेदना, दया और समर्थन के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.