Sawan First Monday: लाखों शिवभक्तों के स्वागत को तैयार लोधेश्वर धाम, प्रशासन ने किया बड़ा इंतजाम

सावन मास के पहले सोमवार और श्री लोधेश्वर महादेव धाम में लगने वाले श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

45
Meeting of officials preparing for Sawan First Monday at Lodheshwar Dham
Officials gather to discuss arrangements for the influx of devotees.

Sawan First Monday: उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में सावन के पहले सोमवार पर लाखों शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को ही मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दी गईं। पूरे धाम को सुरक्षा घेरे में लेते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रामनगर के केसरीपुर मोड़ से ही वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। श्रद्धालुओं के वाहनों को ऑडिटोरियम के निकट निर्धारित पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा, जबकि पुरानी बहराइच हाईवे पर भी यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

इसे भी पढ़ें: Assam Flood: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए इतने करोड़

तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न तहसीलों के मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मेला ड्यूटी में तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। थाना प्रभारी रामनगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल, इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा, सुगम यातायात और व्यवस्थित दर्शन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे शिवभक्त सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा लोधेश्वर के दर्शन कर सकें।

एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

सावन मास के पहले सोमवार और श्री लोधेश्वर महादेव धाम में लगने वाले श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने रामनगर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: ABVP का JNU में खास आयोजन, बस्तर की जमीनी सच्चाइयों पर चर्चा; छात्रों ने जाना लाल आतंक का सच

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, वाहनों के रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, पेट्रोलिंग व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। एसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैद रहें और श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करें। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और लगातार गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.