Glasgow के रेस्तरां में भारत के अधूरे नक्शे पर भड़कीं लवलीना, BFI अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहैन ने एक बड़े विवाद पर कड़ी आपत्ति जताई हैं।

45
Glasgow के रेस्तरां में भारत के अधूरे नक्शे पर भड़कीं लवलीना, BFI अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति
Glasgow के रेस्तरां में भारत के अधूरे नक्शे पर भड़कीं लवलीना, BFI अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहैन (Lovlina Borgohain) ने एक बड़े विवाद पर कड़ी आपत्ति जताई हैं। ग्लासगो के प्रसिद्ध ‘Mister Singh’s India – द होम ऑफ करी’ रेस्तरां में भारतीय दल के लिए एक डिनर पार्टी रखी गई थी। इसी दौरान वहां इस्तेमाल हो रहे कागज के नैपकिन पर भारत का एक अधूरा और गलत नक्शा (Map) छपा हुआ था, जिसे देखकर लवलीना और बॉक्सिंग BFI अध्यक्ष भी भड़क उठे। (Glasgow)

पूर्वोत्तर और कश्मीर का हिस्सा था गायब
लवलीना ने नैपकिन पर बने नक्शे को गौर से देखा तो पाया कि उससे भारत का नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने तुरंत रेस्तरां प्रबंधन (Restaurant Management) से आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत का प्रत्येक कोना देश का अभिन्न हिस्सा हैं और नक्शे में उसे पूरा दिखाया जाना चाहिए। वहीं, इस दावत में उनके साथ मौजूद बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह (Ajay Singh) ने भी इस गलती पर कड़ा सवाल उठाया और नक्शे को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। उनके मुताबिक, नक्शे में कश्मीर को भी सही ढंग से प्रदर्शित नहीं किया गया था। (Glasgow)

रेस्तरां की तरफ से अब तक प्रतिक्रिया नहीं
आपको बता दें कि ‘Mister Singh’s India’ ग्लासगो का एक बेहद प्रतिष्ठित और पुराना रेस्तरां हैं, जो पिछले तीन दशकों से अधिक समय से संचालित हो रहा है और यह जगह बड़ी हस्तियों की आवाजाही के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, भारतीय दल द्वारा इस आपत्ति के बाद रेस्तरां प्रबंधन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया हैं। (Glasgow)

यह भी पढ़ें: Nagpur में ‘लुटेरी दुल्हन’ का पर्दाफाश, मंडप में फेरों से ठीक पहले खुला बड़ा राज

बॉक्सिंग दल का ऐतिहासिक प्रदर्शन
2026 के राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 10 पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया हैं। इस दल ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। राष्ट्रमंडल खेल के सफर में भारतीय बॉक्सिंग टीम का यह सबसे बेहतरीन और अद्वितीय प्रदर्शन साबित हुआ हैं। (Glasgow)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.