Indonesia के समुद्र में बड़ा हादसा, यात्री नाव में लगी भीषण आग; इतने लोग लापता

इंडोनेशिया में समुद्री परिवहन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां रविवार को मदुरा द्वीप के निकट एक यात्री नौका (फेरी) में अचानक भयंकर आग लग गई।

47
Indonesia के समुद्र में बड़ा हादसा, यात्री नाव में लगी भीषण आग; इतने लोग लापता
Indonesia के समुद्र में बड़ा हादसा, यात्री नाव में लगी भीषण आग; इतने लोग लापता

इंडोनेशिया में समुद्री परिवहन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां रविवार (2 अगस्त, 2026) को मदुरा द्वीप के निकट एक यात्री नौका (फेरी) में अचानक भयंकर आग लग गई। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 41 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। (Indonesia)

कितने लोग थे सवार?
यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर की तरफ जा रही थी। एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नौका पर यात्रियों और क्रू मेंबर समेत कुल 271 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, शेष लापता यात्रियों की तलाश के लिए राहत दलों का अभियान युद्धस्तर पर जारी हैं। (Indonesia)

आग लगने की वजह और बचाव अभियान
रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं। अधिकारी आग लगने के कारणों की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गए हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी लापता लोगों को ढूंढने के लिए समुद्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। (Indonesia)

यह भी पढ़ें: Glasgow के रेस्तरां में भारत के अधूरे नक्शे पर भड़कीं लवलीना, BFI अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

मदुरा द्वीप की भौगोलिक स्थिति
आपको बता दें कि मदुरा द्वीप इंडोनेशिया के जावा द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के करीब स्थित है, जो समुद्री आवागमन और परिवहन के दृष्टिकोण से बेहद अहम क्षेत्र माना जाता हैं। (Indonesia)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.