ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय भारोत्तोलक (Weightlifters) खिलाड़ी रविवार (2 अगस्त, 2026) को स्वदेश लौट आए। गोल्ड मेडल विजेता मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाड़ियों का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। (Commonwealth Games)
मेडलवीरों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहले से मौजूद थे। जैसे ही खिलाड़ी बाहर आए, फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। (Commonwealth Games)
मीराबाई चानू ने क्या कहा?
लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैंने भारत के लिए पदक जीता है और मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं मणिपुर से हूं, इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने देश के लिए कुछ करके दिखाया है। (Commonwealth Games)
मीराबाई की गोल्डन हैट्रिक
मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने की उपलब्धि भी हासिल की। (Commonwealth Games)
ज्ञानेश्वरी यादव ने क्या कहा?
महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav) ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना उनके लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। (Commonwealth Games)
हरजिंदर का शानदार प्रदर्शन
महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली हरजिंदर कौर (Harjinder Kaur) ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए मेडल जीतकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। (Commonwealth Games)
अगला लक्ष्य गोल्ड
पुरुषों के 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह (Lovpreet Singh) ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं, लेकिन अगली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ और कड़ी मेहनत करेंगे। (Commonwealth Games)
देश के लिए मेडल लाने पर जताई खुशी
पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल विजेता ऋषिकांत सिंह (Rishikant Singh) ने भी अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि देश के लिए मेडल लेकर आए हैं। (Commonwealth Games)
भारत ने वेटलिफ्टिंग में जीते 8 मेडल
राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारोत्तोलन में भारत ने एक गोल्ड सहित आठ मेडल जीते हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने क्रमशः महिलाओं के 53 किलोग्राम और 69 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किए, जबकि ऋषिकांता सिंह, राजा मुथुपंडी, वल्लूरी अजय बाबू और लवप्रीत सिंह ने भी क्रमशः पुरुषों के 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 79 किलोग्राम और 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 58 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। (Commonwealth Games)
यह भी पढ़ें: Glasgow के रेस्तरां में भारत के अधूरे नक्शे पर भड़कीं लवलीना, BFI अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति
भारत की झोली में 39 मेडल
भारत के खाते में अब तक 39 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। (Commonwealth Games)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
