Dwarka Expressway Accident: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौके पर हुई मौत

बताया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के श्रीराम चौक के पास डिवाइडर को सुरक्षित करने के लिए रात के समय लोहे की ग्रिल लगाने का काम चल रहा था।

4

Dwarka Expressway Accident: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रीराम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के श्रीराम चौक के पास डिवाइडर को सुरक्षित करने के लिए रात के समय लोहे की ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से गुरुग्राम की तरफ आ रही तेज रफ्तार बीट कार अनियंत्रित होकर काम कर रहे मजदूरों की ओर जा पहुंची। कार की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: India 100 Percent Tariff: अमेरिकी हाउस ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पास किया, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का प्रावधान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। कार सवार लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान बिजेंद्र और पप्पू के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के उधमपुर में आतंकियों पर बड़ा प्रहार, एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर रात के समय चल रहे निर्माण और सुरक्षा कार्यों के दौरान हुई इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.