Rajasthan CM: राजस्थान में महिलाओं और युवाओं को लेकर CM भजनलाल का बड़ा मिशन, किए कई अहम ऐलान

मुख्यमंत्री ने इससे पहले शनिवार रात झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल और प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया।

52
Rajasthan CM addressing a large crowd at an event.
CM भजनलाल शर्मा addresses a gathering in Udaipur.

Rajasthan CM: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत और उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।

वे रविवार को यहां महिला सुरक्षा संकल्प आयोजन के तहत राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।

उदयपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा संकल्प आयोजन के तहत आयोजित नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) परिसर से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापू बाजार और देहली गेट होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला कांस्टेबल, टूरिस्ट पुलिस, अश्वारोही पुलिस बल, महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न झांकियां, महिला खिलाड़ी, गाइड तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया। पुलिस स्क्वॉड की महिला टीम स्कूटी पर तिरंगा लेकर निकली, वहीं महिला पुलिसकर्मी ऊंटों पर तथा अश्वारोही पुलिस बल घोड़ों पर सवार होकर आकर्षण का केंद्र रहे।

इसे भी पढ़ें: Sawan First Monday: श्रावण सोमवार से पहले देवकली मंदिर में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने खुद संभाली कमान

इसके बाद मुख्यमंत्री नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे, जहां उन्होंने उदयपुर जिले में 421 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी, प्रताप मीणा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंचासीन रहे।

इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को प्रारंभ किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ से मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत और उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ यूथ आइकन पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। जिले की विभिन्न तहसीलों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।

इसे भी पढ़ें: Sawan First Monday: लाखों शिवभक्तों के स्वागत को तैयार लोधेश्वर धाम, प्रशासन ने किया बड़ा इंतजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में पहली बार 10 लाख सदस्य बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार सहकारिता में व्यापक सदस्यता नहीं बढ़ा सकी, जबकि वर्तमान सरकार ने इस क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को लगातार कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एकलिंगजी दर्शन के लिए रवाना हुए, जहां से वे राजसमंद जाएंगे। शाम को वे उदयपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बैठक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले शनिवार रात झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल और प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि बीड़ा किसानों और पशुपालकों का गांव है, जहां लोगों में आत्मीयता और महिलाओं में आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई का मौके पर ही समाधान किया गया। महिलाओं ने बताया कि राजीविका से जुड़ने के बाद उनकी आय बढ़कर ढाई से तीन लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई है, जिससे वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में सरस डेयरी केंद्र शुरू कराया गया है, खेल मैदान के लिए राशि स्वीकृत की गई है तथा ग्रामीणों की मांग पर नालियों के निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी विवाद गांव में ही बैठकर सुलझाने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल गांवों को सशक्त और समृद्ध बनाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.