वृंदावन में बंदरों की लड़ाई के दौरान गिरा मकान का छज्जा, फिर क्या हुआ? जानिये, इस खबर में

15 अगस्त की शाम को बांके बिहारी मंदिर के पास विष्णु बाग वालों के मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था।

280

मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्ग दुसायत मोहल्ले में 15 अगस्त की शाम को एक मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का रेस्क्यू जारी है।

5 श्रद्धालु की मौत
15 अगस्त की शाम को बांके बिहारी मंदिर के पास विष्णु बाग वालों के मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए, जिसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.