Manipur: लोकतक झील में हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों की कार्रवाई से ध्वस्त होगा उग्रवादी नेटवर्क?

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र स्थित लोकतक झील के सेंद्रा हिल इलाके के निकट तैरते फुमदी (वनस्पति द्वीप) से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की।

76
हथियारों का जखीरा बरामद, मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई
सुरक्षा बलों ने लोकतक झील के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र स्थित लोकतक झील के सेंद्रा हिल इलाके के निकट तैरते फुमदी (वनस्पति द्वीप) से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की।(Manipur)

बरामद हथियारों में एक .32 पिस्तौल, एक एसबीबीएल गन, एक .22 बोल्ट-एक्शन राइफल, एक जेफरसन राइफल, नौ स्थानीय रूप से निर्मित कार्बाइन (सीएमजी), दो स्थानीय रूप से निर्मित एमपी-5 हथियार, तीन स्थानीय निर्मित लाथोडे गन, दो पोम्पी गन, छह आईईडी पैकेट तथा अन्य सहायक सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।(Manipur)

ये भी पढ़ेंः West Bengal: स्कूलों में नए पाठ्यक्रम का रोडमैप तैयार, 1वीं से 12वीं तक रोजगारोन्मुख बदलावों से संवरेगा छात्रों का भविष्य?

एक अन्य कार्रवाई में एनडीपीएस अधिनियम के तहत सेनापति थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दियुन निवासी 32 वर्षीय दीप ज्योति गोगोई को गिरफ्तार किया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सेनापति थाना लाया गया है।(Manipur)

इसके अलावा, मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (अपुनबा) के स्वयंभू मेजर अरम्बाम बोबो सिंह (42) को काकचिंग जिले के वांगू मामेइचिंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।(Manipur)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.