Disha Salian Death Case: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मालाड में दिशा सालियान मौत मामले में दिशा सालियान के पिताजी सतीश सालियान ने शनिवार को शिवसेना यूबीटी के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये के मानहानि की नोटिस दिया है। आदित्य ठाकरे के वकीलों ने इस नोटिस को ले लिया है।(Disha Salian Death Case)
दिशा सालियान की मौत की जांच उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई की टीम कर रही है। इसी दौरान दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे पर उनकी मानहानि का आरोप लगाया था और इस संबंध में सतीश सालियान आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने ठाकरे के आवास मातोश्री बंगले पर पहुंचे थे। मातोश्री बंगले पर शिवसैनिकों की भीड़ मौजूद थी और प्रवेश द्वार बंद होने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि वे खुद जाकर नोटिस सर्व करना चाहते थे। हालांकि, कुछ देर बाद आदित्य ठाकरे के वकीलों ने मानहानि दावे से जुड़े दस्तावेज स्वीकार कर लिए। इसके बाद सालियान के वकीलों ने कहा कि उनका मातोश्री जाकर दस्तावेज सौंपने का उद्देश्य पूरा हो गया।(Disha Salian Death Case)
सतीश सालियान ने कहा कि इससे पहले दिशा सालियान की मौत के मामले को दबाने की कोशिश हुई। अब जांच आगे बढऩे के साथ सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने जांच में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रखेंगे। सालियान ने यह भी कहा कि अब वह ‘आम आदमी की ताकत’ दिखाएंगे।(Disha Salian Death Case)
उल्लेखनीय है कि दिशा सालियन की मौत मालाड इलाके में पांच साल पहले हुई थी। इस मामले की जांच कर रही मालवणी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को आत्महत्या का मामला मानते हुए मामले की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। लेकिन दिशा सालियान के पिता ने इस मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिससे उच्च न्यायालय ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इसी मामले में सतीश सालियान ने शिवसेना यूबीटी के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस आज जारी किया है।(Disha Salian Death Case)
Join Our WhatsApp Community
