BJP Attack on Rahul Gandhi: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की जीत दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का स्पष्ट और बड़ा जनादेश है।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
सिद्धार्थ यादव ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव परिणामों में राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके छात्र संगठन एनएसयूआई को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बड़ा शून्य देने का काम किया है।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
तीन पदों- अध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के पद पर एबीवीपी का उम्मीदवार विजयी हुआ। यहां तक कि उपाध्यक्ष पद पर छात्रों ने एनएसयूआई को पसंद न करके निर्दलीय के साथ जाना पसंद किया।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
ये साफ दर्शाता है कि राहुल गांधी की जो झूठ-फरेब और प्रोपेगेंडा की राजनीति है, उस दुकान का शटर आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने डाउन कर दिया।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
डूसू चुनाव दुनिया के सबसे बड़े छात्रसंघ चुनावों में से एक है और यह राहुल गांधी की राजनीति के लिए ‘लिटमस टेस्ट’ की तरह था। उनके मुताबिक, इस चुनाव के परिणाम राहुल के लिए ‘रियलिटी चेक’ हैं।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
ये भी पढ़ेंः Disha Salian Death Case: दिशा सालियान के पिता के इस कदम से आदित्य ठाकरे की बढ़ीं मुश्किलें, जानिये क्या है खबर
उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिलकुल स्पष्ट कर देता है कि दिल्ली विश्विद्यालय के छात्र और देश का युवा राष्ट्रवादी विचार के साथ प्रचंड बहुमत के साथ खड़ा है, वो परिषद के सेवाभाव के साथ खड़ा है और वह नकारात्मकता की राजनीति को रिजेक्ट करता है।(BJP Attack on Rahul Gandhi)
Join Our WhatsApp Community
