MP Crime News Updates: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शनिवार तड़के एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां शराबी पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चाें काे कुल्हाड़ी से काटकर माैत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपित घर पर ही था। पुलिस के पहुंचने पर वह कुल्हाड़ी के साथ घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है।(MP Crime News Updates)
मामला मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपित द्वारका पटेल ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी खेमा बाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटा उमेश (4) और एक वर्षीय बेटा राजा है। बताया जा रहा है कि द्वारका और खेमा बाई के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर पूर्व में मगरोन थाने में 498 का घरेलू प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण भी दर्ज हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और वे साथ रहने लगे थे।(MP Crime News Updates)
मृतका खेमा बाईके पिता बाबूलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि दामाद शराब पीकर बेटी से मारपीट करता था। तीन दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया कि पति शराब पीकर उससे मारपीट कर रहा है। इसके बाद शुक्रवार को परिजन करैया गांव सेकबीरपुर बेटी के घर पहुंचे थे। दोनों को विवाद नहीं करने तथा आपसी सहमति से रहने की समझाइश दी थी। शाम को परिजन वापस लौट गए। शनिवार सुबह पता चला कि दामाद ने बेटी और तीन बच्चों की हत्या कर दी है। रात में क्या विवाद हुआ, इसकी हमें अभी जानकारी नहीं है।(MP Crime News Updates)
पुलिस के मुताबिक परिजनाें के लाैटने के बाद पति-पत्नी में दाेबारा विवाद हुआ हाेगा। इसके बाद देर रात पत्नी और बच्चे सो गए थे। लेकिन आराेपित के सिर पर खून सवार था। उसे सुबह करीब 4:30 बजे कुल्हाड़ी से चारों की हत्या कर दी। घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मगरोन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।(MP Crime News Updates)
ये भी पढ़ेंः Railway Safety Overhaul: रेल हादसों पर लगेगा ब्रेक! 461 करोड़ रुपये से हाई-टेक होगी सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणाली
एसपी भी मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी आनंद कलादगी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची। एसपी ने बताया कि आरोपी कुल्हाड़ी के साथ बाहर बैठा था। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए सागर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। आवश्यक जांच के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।(MP Crime News Updates)

