JP Nadda: असम, नगालैंड और अरुणाचल में तबाही, केंद्रीय मंत्री के दौरे से तेज होंगे राहत और पुनर्वास कार्य?

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को डिब्रूगढ एयरपोर्ट पहुचे। वे आज रात्रि विश्राम डिब्रूगढ़ के मनोहारी रिसोर्ट में करेंगे। इसके बाद बुधवार को वे शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

38
JP Nadda arriving at Dibrugarh Airport for relief work.
JP Nadda arrives in Dibrugarh for a three-day tour.

JP Nadda: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को डिब्रूगढ एयरपोर्ट पहुचे। वे आज रात्रि विश्राम डिब्रूगढ़ के मनोहारी रिसोर्ट में करेंगे। इसके बाद बुधवार को वे शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभावित गांवों, राहत शिविरों, क्षतिग्रस्त फसलों और मकानों का नड्डा निरीक्षण करेंगे तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जायजा लेंगे।(JP Nadda)

इसके बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा बाढ़ प्रभावित नगालैंड के मोन जिले में पहुंचेंगे, जहां बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत शिविरों का वह निरीक्षण करेंगे। साथ ही डिफेंस कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा कर प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।(JP Nadda)

बाद में नड्डा डिब्रूगढ़ लौटेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही असम सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद नड्डा रात्रि विश्राम डिब्रूगढ़ में करेंगे।(JP Nadda)

ये भी पढ़ेंः Make in India: समुद्री क्षेत्र में बड़ा कदम! इस मेगा प्रोजेक्ट से बंदरगाहों, शिपिंग और जहाजरानी में पैदा होंगे लाखों रोजगार?

6 अगस्त (गुरुवार) को केंद्रीय मंत्री अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले के याजाली जाएंगे। वहां फ्लैश फ्लड और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह इटानगर में अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर इसी दिन गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।(JP Nadda)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.