इस रविवार मध्य रेल पर ट्रैफिक ब्लॉक

103

मध्य रेल मुंबई मंडल 10 अप्रैल, 2022 को दिवा और कल्याण स्टेशनों के बीच स्विच प्वाइंट, क्रॉस ओवर प्वाइंट के कनेक्शन और ओएचई के काम के लिए एक स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करेगा। इस दौरान दिवा-कल्याण अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 09.00 बजे से रात 09.00 बजे तक एवं ठाणे-कल्याण अप और डाउन स्लो लाइन पर दोपहर 12.10 बजे से शाम 5.10 बजे तक मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – दादा को नहीं भाई ‘दादागिरी’, अपने ही कोटे के मंत्रालय से नाराज!

  • ब्लॉक के दौरान सुबह 08.37 बजे से 11.40 बजे तक और सायं 04.41 से 08.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन स्लो व सेमी-फास्ट लोकल दिवा और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
  • सुबह 11.54 बजे से शाम 04.13 बजे तक मुलुंड से छूटने वाले डाउन स्लो व सेमी-फास्ट लोकल को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। यह लोकल कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 10-15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
  • सुबह 09.06 से सायं 08.31 तक ठाणे से छूटने वाली डाउन फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
  • सुबह 08.51 बजे से 11.15 बजे तक और सायं 06.51 से 08.55 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो लोकल को कल्याण और दिवा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और यह लोकल ठकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
  • सुबह 11.25 बजे से दोपहर 03.51 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो व सेमी-फास्ट लोकल, कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएगी। यह लोकल ठकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 10-15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
  • सुबह 08.46 से सायं 08.35 तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी और अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.