रविवार, हार्बर लोकल से चलें तो पहले खबर पढ़ें… कहां ब्लॉक, कहां मेगा ब्लॉक

95

मुंबई उपनगरीय लोकल रेल सेवा रखरखाव के लिए रविवार को कई मार्गों पर ब्लॉक रखती है। इसलिए रविवार के दिन लोकल से यात्रा करना हो तो यह जानना आवश्यक है कि, किस मार्ग पर है ब्लॉक और मेगा ब्लॉक।

ये भी पढ़ें – एसटी कर्मियों के नेता अधिवक्ता सदावर्ते दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

मध्य रेल की हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

यह सेवा रद्द

ब्लॉक के दौरान सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:12 बजे तक पनवेल, बेलापुर से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ट्रांस हार्बर सेवा भी रद्द

सुबह 11:02 बजे से दोपहर 3:53 बजे तक पनवेल से ठाणे से छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10:01 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेन चलेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.