राजस्थान: भाजपा की परिवर्तन यात्रा, केंद्र के नेतृत्व में निकली रैली

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों को कवर करने के लिए भाजपा शनिवार (2 सितंबर) से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है।

332

राजस्थान (Rajasthan) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) शुरू हो गई है। यात्रा की शुरुआत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से की जा रही है। जिसके लिए भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) सवाई माधोपुर पहुंच गए हैं। त्रिनेत्र गणेश जी की धरती से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। चकचेनपुरा हवाई पट्टी पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा की अगवानी की। भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे, जेपी नड्डा दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे और रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सत्ता में अपना पांच साल का वनवास खत्म करना चाहती है। इसके लिए इस महीने राजस्थान की चारों दिशाओं से चार परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके लिए धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खुद देव दर्शन यात्राएं कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया

ईश्वर और जनता का आशीर्वाद बना रहे: वसुंधरा
गौरतलब है कि 1 सितंबर को वसुंधरा राजे ने चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान वसुंधरा राजे ने मीडिया से भी बात की। वसुंधरा राजे ने कहा कि कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले वह दर्शन के लिए आती हैं। भगवान ने छप्पर फाड़ दिया है। ईश्वर और जनता का आशीर्वाद बना रहे।

चार दिशा में परिवर्तन यात्रा
गौरतलब है कि साल 2013 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। लेकिन इस बार वसुंधरा राजे प्रमुख चेहरा नहीं हैं। परिवर्तन यात्रा में वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी, इसे लेकर पार्टी ने कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है। हालांकि परिवर्तन यात्रा के पोस्टरों में वसुंधरा राजे को प्रमुखता से जगह मिली है। इस बार परिवर्तन यात्रा की कमान केंद्रीय नेतृत्व ने संभाली है। नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम से दूसरी परिवर्तन यात्रा शुरू करेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को रामदेवरा से तीसरी परिवर्तन यात्रा शुरू करेंगे और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चौथी परिवर्तन यात्रा शुरू करेंगे।

देखें यह वीडियो- I.N.D.I.A: बैठक के बीच Mumbai में लगे, बालासाहेब के विस्फोटक बयान वाले पोस्टर | Balasaheb Thackeray

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.