पाकिस्तान (Pakistan) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते (Defense Agreements) पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को जोरदार जवाब दिया। इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तानी सेना भारत के इन हमलों का जवाब नहीं दे सकी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों ने इस समझौते को ‘स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर एक देश पर हमला होता है, तो यह दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यदि भारत या कोई अन्य देश पाकिस्तान पर हमला करता है, तो इसे सऊदी अरब पर भी हमला माना जाएगा।
समझौते की पहले से थी जानकारी: रंधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal)
भारतीय सरकार ने सावधानी भरा रुख अपनाया है और कहा है कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसे इस समझौते की पहले से जानकारी थी और वह राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के दृष्टिकोण से इसके प्रभावों का आकलन करेगा। मीडिया के सवालों के जवाब में, मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा।
मोहम्मद बिन सलमान के साथ समझौते पर लगी मुहर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर थे और उन्होंने ही इस समझौते को अंतिम रूप दिया। शहबाज शरीफ जब रियाध पहुंचे, तो अल-यमामा पैलेस में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने उनका स्वागत किया। उनके बीच कुछ देर तक चर्चा हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
आठ दशकों की साझेदारी का दिया हवाला
जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि यह समझौता दोनों देशों के बीच लगभग आठ दशकों की साझेदारी पर आधारित है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस समझौते का उद्देश्य न केवल द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति में भी योगदान देना है। शहबाज शरीफ के इस दौरे पर सभी की नजरें थीं, और आखिरकार उन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
‘घर में घुसकर मारने वाला नया भारत’
पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिशें और कुरापतें बढ़ी हैं। हालांकि, अब भारत पाकिस्तान को सीधा और मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह ‘घर में घुसकर मारने वाला नया भारत’ है। पहलगाम हमले का सीधा जवाब देकर भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के जैश कमांडर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। (Saudi Arab-Pakistan)
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
