– विरेंद्र पांडे
असम (Assam) की 2019 बैच की एसीएस अधिकारी नुपुर बोरा (ACS Officer Nupur Bora) एक बड़े भ्रष्टाचार (Corruption) और अवैध ज़मीन घोटाले (Illegal Land Scam) में फँस गई हैं। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, छह महीने से सर्विलांस टीम (Surveillance Team) नजर बनाए हुए थी और जब छापेमारी (Raid) की गई तो उनके दो फ्लैट्स से करीब एक करोड़ रुपये नकद और करोड़ों के सोना-जवाहरात बरामद हुए।
असम सरकार की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, आरोप है कि नुपुर बोरा ने आदिवासी हिंदुओं की जमीन को अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर ट्रांसफर करवाया और उनको राज्य में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर सरकारी रास्ते खोल दिए खास कर जहां-जहां इनकी पोस्टिंग रही (बारपेटा लोवर असम) वहां इनके द्वारा वन भूमि भी पट्टे पर दी गई।
यह भी पढ़ें – Explosions: बलोचिस्तान के डेरा बुगती में विस्फोट, तीन नागरिकों की मौत
भ्रष्ट अधिकारियों पर हो ऐसी कार्रवाई जो बने मिसाल
ऐशो-आराम का जीवन और इंस्टाग्राम शो-ऑफ के चलते महंगे होटल्स में रुकना व्यभिचारी जीवन जीना और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखावट करना ये बताता है कि सिविल सर्विसेज की परीक्षाएं पास करने के पीछे गरीबों का नहीं खुद का भला करना टारगेट हो चला है छात्रों का बड़े रैकेट और रसूख दिखाना इसके इर्द गिर्द ही जीवन है एवं सरकार से अपील है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को कठोर से कठोर सजाएं हो और यह उदाहरण बने जिसे बाकी अधिकारी सीखे।
घुसपैठियों पर हिमंता सरकार का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
मानुषी संवाद की संस्थापक एवं बड़ी पत्रकार मधु किश्वर ने कई संवादों में बताया है कि कैसे युवा अधिकारियों को पैसा और हनी ट्रैप में फसाकर कुछ मुस्लिम और क्रिश्चियन गिरोह सरकार की नीतियां में घुसपैठ कर रहे हैं। राज्य की हिमंता सरकार लगातार ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए इन घुसपैठियों को भगाने में सफल कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
हनी ट्रैप का ‘कश्मीरी कनेक्शन’
बहुत से खुलासों में मधु दीदी ने अपने संवादों में बताया है कि कैसे कई बड़े अधिकारी हनी ट्रैपिंग (सुंदर कश्मीरी लड़कियों से व्यभिचार और फिर ब्लैकमेल) का शिकार बने है और ये सरकार में नीतियों में घुसपैठ करके इन बड़े गिरोह को फायदा पहुंचा रहे है हालांकि उन्होंने नाम न बता कर बताया कि इनको पहचान न आसान है बस इनके फैमिली के नाम पर कितना धन और जमीन रजिस्टर हुआ है बस उसको चेक करके पता लगाया जा सकता है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
