
FDA Action: महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को कड़ाई से लागू करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपना शिकंजा कस दिया है। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत मुंबई के ऐतिहासिक और मशहूर ओलंपिया कैफे (Olympia Cafe) का लाइसेंस पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है।
निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलाबा स्थित 108 साल पुराने ओलंपिया कैफे की जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। अधिकारियों को खाद्य भंडारण क्षेत्र (Food Storage Area) के भीतर ही शौचालय बना हुआ मिला। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर के अंदर पुराना मांस और खून के धब्बे पाए गए, जबकि रसोईघर में तिलचट्टे घूमते हुए मिले। इन सभी लापरवाहियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का घोर उल्लंघन मानते हुए FDA ने यह सख्त कदम उठाया। (FDA Action)
रिपोर्ट के मुताबिक, कैफे के साथ-साथ मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा संचालित नायर अस्पताल (Nair Hospital) की कैंटीन पर भी गाज गिरी है और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चेंबूर स्थित ब्लिंकिट स्टोर, विश्वास स्वीट्स एंड स्नैक्स, ए-1 जनरल एंड ड्राई फ्रूट और वर्ली क्षेत्र के मिलन पंजाब समेत कई अन्य बड़े प्रतिष्ठानों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राज्यभर में कुल 14 प्रमुख रेस्तरां और अन्य खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस अब तक निरस्त किए जा चुके हैं। (FDA Action)
राज्यभर में व्यापक स्तर पर अभियान (FDA Action)
FDA के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में पूरे राज्य के भीतर 1,800 से ज्यादा भोजनालयों, क्लबों और ढाबों की सघन जांच की गई है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान:
राज्यभर में कुल 199 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
साफ-सफाई के नियमों का उल्लंघन करने पर 948 सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
पुणे संभाग में सबसे ज्यादा 4,261 निरीक्षण और 168 लाइसेंस निलंबित।
कोंकण क्षेत्र में कुल 3,142 जांचें हुईं और 108 लाइसेंस रोके गए।
ग्रेटर मुंबई क्षेत्र में 1,451 निरीक्षणों के दौरान 121 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
नासिक में 1,356 निरीक्षण और 56 लाइसेंस निलंबित।
छत्रपति संभाजीनगर में 1,173 निरीक्षण और 61 लाइसेंस निलंबित।
अमरावती में 989 निरीक्षण और 45 लाइसेंस निलंबित।
नागपुर में 711 निरीक्षण और 44 लाइसेंस निलंबित।
यह भी पढ़ें: TMC में दो फाड़: चुनाव आयोग ने ममता और बागी गुट को बांटे नए नाम और निशान
FDA की प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी रेस्तरां या प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा, और नियमों का पालन न करने पर लाइसेंस रद्द करने की यह कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। (FDA Action)
यह भी देखें
