लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयार की नई टीम, जेपी नड्डा ने जारी की लिस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा की।

154
File Photo

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है। नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों (Central Office Bearers) की सूची जारी कर दी है। नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम है। वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं। मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान से सुनील बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस संतोष संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रहेंगे। मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में बारिश; येलो अलर्ट जारी

3 बड़े नाम शामिल
सूचि में ज्यादातर नाम पुराने हैं, लेकिन तीन नए नाम शामिल किए गए हैं। ये हैं राधा मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), संजय बंदी (राष्ट्रीय महामंत्री) और अनिल अंटोनी (राष्ट्रीय सचिव)। तेलंगाना चुनाव के लिए संजय बंदी का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना अहम है। इससे पहले बंदी तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता एके अंटोनी के बेटे अनिल अंटोनी को केरल से राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) से हैं तीन नाम
राष्ट्रीय सचिवों की सूची में पंकजा मुंडे का नाम।

विनोद तावड़े बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री।

विजया राहटकर बनीं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव।

देखें यह वीडियो- छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.