इतिहास के पन्नों में 4 जूनः दुनिया नहीं भूल सकती चीन के इस नरसंहार को

‘थ्येनामन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है। चीन सरकार के आदेश पर हुई इस सैन्य कार्रवाई में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस नरसंहार के सार्वजनिक हुए ब्रिटिश खुफिया राजनयिक दस्तावेज में पूरा ब्योरा दर्ज है।

132
चीन नरसंहार

इतिहास के पन्नों में 4 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। चीन की राजधानी बीजिंग में सेना ने 04 जून 1989 को निहत्थे लोकतंत्र समर्थकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की थी। इसे इतिहास में ‘थ्येनामन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है। चीन सरकार के आदेश पर हुई इस सैन्य कार्रवाई में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस नरसंहार के सार्वजनिक हुए ब्रिटिश खुफिया राजनयिक दस्तावेज में पूरा ब्योरा दर्ज है।

चीन में नियुक्त तत्कालीन ब्रिटिश राजदूत एलन डोनाल्ड ने लंदन भेजे गए पत्र में लिखा था कि इस घटना में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत हुई थी। इस पत्र को ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव्ज में रखा गया है। चीन में उस समय इस घटना की रिपोर्टिंग को भी सेंसर कर दिया था। चीन में इस घटना की चर्चा करने में आज भी कड़े प्रतिबंध हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1896: हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।
1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1959: सी.राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा स्वतंत्र देश बना।
1982: इजरायल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।
1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।
1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।
2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।
2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें – पाठ्यक्रम से हटाए गए इकबाल नहीं थे महान, सच्चाई पढ़ दंग हो जाएंगे

जन्म

1936: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नूतन।
1946: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम।
1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली।
1988: भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण भगत।

निधन

2016: हिन्दी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री सुलभा देशपांडे।
2018: साहित्यकार अभिमन्यु अनत।

दिवस

संत कबीर जयंती

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.