जोगेश्वरी और गोरेगांव के बीच 14 घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, जानें पूरी जानकारी

बांद्रा और गोरेगांव के बीच हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

196

रेलवे निम्नलिखित विवरण के अनुसार पुल संख्या 46 की री-गर्डरिंग (Re-Girdering) के लिए अप और डाउन हार्बर लाइन (Harbor Line) पर जोगेश्वरी और गोरेगांव स्टेशनों के बीच एक विशेष यातायात ब्लॉक संचालित करेगा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

ब्लॉक की तिथि: दिनांक 20/21.05.2023 (शनि/रवि मध्य रात्रि)

ब्लॉक की अवधि: 00.00 बजे से 14.00 बजे (14 घंटे)

यह भी पढ़ें- जापान के हिरोशिमा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, जी-7 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

बांद्रा और गोरेगांव के बीच हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं अनुपलब्ध
बांद्रा से गोरेगांव के लिए डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं दिनांक 20.05.2023 को 23.55 बजे से दिनांक 21.05.2023 को 13.55 बजे तक और अप हार्बर लाइन की सेवाएं दिनांक 20.05.2023 को 23.33 बजे से 21.05.2023 को 14.05 बजे तक रद्द रहेंगी।

उपनगरीय ट्रेन चलाने का पैटर्न निम्नानुसार होगा
• गोरेगांव के लिए अंतिम लोकल GN 83 गोरेगांव लोकल होगी जो सीएसएमटी से 22.54 बजे छूटेगी।
• सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल: GN 86 सीएसएमटी लोकल गोरेगांव से 23.06 बजे छूटेगी।
• सीएसएमटी के लिए पहली लोकल गोरेगांव से 14.33 बजे छूटने वाली GN 48 सीएसएमटी लोकल होगी।
• गोरेगांव के लिए पहली लोकल GN 45 गोरेगांव लोकल सीएसएमटी से 14.18 बजे छूटेगी।

ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल प्रशासन के साथ सहयोग करें।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.