जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Terror Attack) के बाद से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक की। भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों (Pakistani Artists) के 16 यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए गए।
बैन किए जाने की वजह से भारत में लोग इन पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं देख पा रहे थे। अब दो महीने बाद कुछ पाकिस्तानी हस्तियों के अकाउंट भारत में दिखने लगे हैं। इसमें ‘सनम तेरी कसम’ फेम पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन और कुछ अन्य कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – Jaipur: गर्ल्स कॉलेज में लैंड जिहाद, महारानी College कैंपस में 3 मजारें मिलने से हंगामा
अकाउंट फिर से ब्लॉक
पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट बैन करने का मकसद भारत विरोधी संदेशों, फर्जी खबरों और तनाव को डिजिटल मीडिया के जरिए भारत पहुंचने से रोकना था। 2 जुलाई 2025 से कुछ पाकिस्तानी हस्तियों के अकाउंट भारत में फिर से दिखने लगे। 3 जुलाई को अचानक से इन अकाउंट को फिर से ब्लॉक कर दिया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
हालांकि, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय या सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिबंध हटाया नहीं गया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तकनीकी बदलाव या रोलबैक के कारण अनुपलब्ध खातों की दृश्यता वापस आ सकती है। हालांकि, औपचारिक रूप से प्रतिबंध हटाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह तकनीकी रोलबैक या चरणबद्ध पहुंच का नतीजा हो सकता है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
