महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश की चेतावनी

देश के कई क्षेत्रों में आंधी और पानी की मार पड रही है।

90

मुंबई सहित महाराष्ट्र में तपती गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। 24 मई से अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में तापमान में मामूली गिरावट होगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश! योगी सरकार ने लिया यह निर्णय

बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल 24 मई से अगले दो से तीन दिनों के लिए नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गडचिरोली और अमरावती के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मुंबई सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। एसी, कूलर, पंखे की मांग बढ़ गई है। आनेवाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बीच-बीच में आसमान साफ होगा।

कई हिस्सों में बारिश की संभावना
24 मई से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगी। मुंबई में 26 मई को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मुंबई में 23 मई को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 23 मई तक मुंबई में अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य में कल सर्वाधिक तापमान चंद्रपुर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.