PoK Election: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज’ (PML-N) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री रुखसार अहमद ने (Rukhsar Ahmed) ने भारी विवादों के बीच मीरपुर सीट पर जीत हासिल की है। खास बात यह है कि वह इस समय ब्रिटेन में बच्चों की तस्करी और यौन शोषण जैसे संगीन मामलों में पुलिस की जांच के दायरे में हैं। (PoK)
बच्चियों से रेप के आरोपी रुखसार अहमद ने जीता POK में चुनाव
◆ रुखसार अहमद के खिलाफ 1990 के दशक में मैनचेस्टर में नाबालिग बच्चियों के साथ कथित रेप, यौन शोषण और मानव तस्करी (ग्रूमिंग गैंग) की जांच चल रही है, वो फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं#POK | Pakistan Occupied Kashmir |… pic.twitter.com/jXThfdCic8
— News24 (@news24tvchannel) August 7, 2026
ब्रिटेन में गिरफ्तारी और बेल
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2024 में ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर 62 वर्षीय रुखसार अहमद को पकड़ा था। उस पर 1990 के दशक में कमजोर पृष्ठभूमि की नाबालिग लड़कियों के शोषण और मानव तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया था। (PoK)
बेल शर्तों का उल्लंघन
पिछले महीने ही अहमद को यूके पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बेल प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था, लेकिन वह स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर वहां नहीं पहुंचा। इसी समयावधि में उसकी तस्वीरें PoK के मीरपुर में धड़ल्ले से चुनाव प्रचार करते हुए वायरल हो गईं। (PoK)
राजनीतिक सफर
मीरपुर निवासी रुखसार अहमद पहले भी 2006 से 2021 के बीच विभिन्न सरकारों में राजस्व, व्यापार और बिजली विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभाल चुके हैं। 2021 का चुनाव हारने के बाद हालिया चुनावों में उन्होंने दोबारा वापसी की है। (PoK)
यह भी पढ़ें: CJP में अंदरूनी घमासान, अभिजीत के घर के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता; लगाया ये आरोप
ब्रिटेन और पाकिस्तान में खड़े हुए गंभीर सवाल
एक तरफ जहां ब्रिटेन के स्थानीय नेताओं ने इतने बड़े अपराधों की जांच का सामना कर रहे व्यक्ति के चुनाव लड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई है, वहीं दूसरी ओर यह मामला आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक उलझन का सबब बन सकता है। हालांकि, अहमद के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी तक अदालत में सिद्ध नहीं हुए हैं और मामले की जांच जारी है। (PoK)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
