Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को दिया विशाल रनों लक्ष्य, शतक से चूकीं ये खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है।

12
Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को दिया विशाल रनों लक्ष्य, शतक से चूकीं ये खिलाड़ी
Photo Credit ( @BCCIWomen )

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। अब श्रीलंका को जीत के लिए 217 रन चाहिए। (Asian Games 2026)

स्मृति मंधाना का जलवा
टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े। अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल किया। मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं हैं। (Asian Games 2026)

मंधाना के साथ शेफाली ने जमाया रंग
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 9.2 ओवरों में ही 99 रन जोड़े। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शेफाली ने बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और तीन छक्के जड़े। हालांकि, शेफाली के विकेट गिरने से पहले ही स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। (Asian Games 2026)

ऋचा घोष की तूफानी पारी
ऋचा घोष ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत भारत का स्कोर 216/3 तक पहुंच गया। (Asian Games 2026)

हरमनप्रीत 19 रन बनाकर आउट
श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुई। (Asian Games 2026)

भारतीय प्लेइंग इलेवन
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, जी कामालिनी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी। (Asian Games 2026)

यह भी पढ़ें: CM Yogi ने 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- अब योग्य युवाओं को मिल रही नौकरी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर देकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। हरमनप्रीत के नेतृत्व में खेल रही भारतीय टीम से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। (Asian Games 2026)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.